लोहरदगा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख व्यापारियों ने खुद बंद की अपनी दुकानें, बोले : जान है, तो जहान है

Updated at : 19 Apr 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख व्यापारियों ने खुद बंद की अपनी दुकानें, बोले : जान है, तो जहान है

लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल लोहरदगा के आह्वान पर, अपर बाजार, महावीर चौक, गुदरी बाजार, पतराटोली, मइना बगीचा, साइडिंग, न्यू रोड, मेन रोड ब्लॉक मोड़, किस्को मोड़, कचहरी रोड, इस्ट गोला रोड, तिवारी दुरा रोड आदि सभी इलाकों में स्वत: अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर इस कोरोना महामारी के चैन को तोड़ने की पहल कर रहे हैं.

विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोहरदगा के व्यापारियों व लोगों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखी. लोगों ने कहा कि जान है, तो जहान है. जब सरकार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लाॅकडाउन नहीं कर रही है, तो लोगों का फर्ज बनता है कि अपनी रक्षा स्वयं करें.

लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल लोहरदगा के आह्वान पर, अपर बाजार, महावीर चौक, गुदरी बाजार, पतराटोली, मइना बगीचा, साइडिंग, न्यू रोड, मेन रोड ब्लॉक मोड़, किस्को मोड़, कचहरी रोड, इस्ट गोला रोड, तिवारी दुरा रोड आदि सभी इलाकों में स्वत: अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर इस कोरोना महामारी के चैन को तोड़ने की पहल कर रहे हैं.

लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर इस कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी व्यापारी व आमजनों ने एकता का परिचय देकर एक मिसाल कायम की. व्यापारियों ने कहा कि हम सभी मिल कर इस महामारी से डट कर मुकाबला करेंगे और सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगायेंगे व सामाजिक दूरी बना कर अपना कार्य करेंगे. जब तक यह महामारी खत्म नहीं होती है, तब तक आनेवाले हर रविवार को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे. लोगों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर सभी प्रतिष्ठानों व हर क्षेत्रों पर सैनिटाइजेशन कराया जाये और जहां पर भी कोरोना के लक्षण की हल्की सी भी जानकारी मिलने पर उस जगह पर सारी व्यवस्था सुचारु रूप से कर दिया जाये, जिससे यह संक्रमण किसी को आगे और न फैल सके.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola