ePaper

विधिक सेवा प्राधिकार ने योजनाओं की जानकारी दी

Updated at : 22 Sep 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकार ने योजनाओं की जानकारी दी

विधिक सेवा प्राधिकार ने योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन

किस्को़ जिला विधायक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राज कमल मिश्रा तथा सचिव राजेश कुमार के निर्देशानुसार पेशरार ब्लॉक में सभी कार्यरत पीएलवी सुनेश्वर, मीना, विशाल, संतोष और रेणु ने क्षेत्रवासियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. जागरूकता अभियान के दौरान पाया गया कि कई परिवार अभी तक पहचान पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं ले पाये हैं. विशेषकर ग्राम पेशरार में जीतू उरांव (पिता बुधवा उरांव) के घर के आठ सदस्य, पिंकी देवी (पति दिनेश महतो) के घर के पांच सदस्य, कलेश्वर महतो (पिता जगन महतो) के घर के तीन सदस्य, दोलन देवी (पति अनिल महतो) के घर के तीन सदस्य, ग्राम चांदगली में चंद्ररु बिरजिया (पिता स्वर्गीय बगाना बिरजिया) के घर के पांच सदस्य, टोपा बिरजिया (पिता स्वर्गीय भोगना बिरजिया) के घर के चार सदस्य, संध्या बिरजिया (पिता पदुवा बिरजिया) के घर के दो सदस्य, दिलीप बिरजिया (पिता स्वर्गीय सुखदेव बिरजिया) के घर के छह सदस्य, विश्वनाथ बिरजिया (पिता स्वर्गीय ललुआ बिरजिया) के घर के आठ सदस्य और उदित बिरजिया (पिता सुखदेव बिरजिया) के घर के पांच सदस्य अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं ले पाये हैं. पीएलवी ने कहा कि ऐसे परिवारों को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए आगे और प्रयास किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola