कैरो में श्रम विभाग की छापेमारी, चिकन दुकान से दो बाल मजदूर मुक्त

Updated:
विज्ञापन
कैरो में श्रम विभाग की छापेमारी, चिकन दुकान से दो बाल मजदूर मुक्त

कैरो में श्रम विभाग की छापेमारी, चिकन दुकान से दो बाल मजदूर मुक्त

विज्ञापन

कैरो. जिला श्रम अधीक्षक के नेतृत्व में शनिवार को कैरो मुख्यालय और मुख्य चौक स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया. टीम ने होटलों और दुकानों में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर औचक छापेमारी की. इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक चिकन शॉप में दो नाबालिग बच्चे काम करते पाये गये. श्रम विभाग की टीम ने दोनों बच्चों को मौके से मुक्त कराते हुए उनसे पूछताछ की. इसके बाद टीम उन्हें लेकर कैरो थाना पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय ले गयी. श्रम अधीक्षक ने चेतावनी दी कि नाबालिगों से काम कराना दंडनीय अपराध है और दोषी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. सेन्हा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

सेन्हा. अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) राजाराम प्रसाद के नेतृत्व में चलाये गये छापामारी अभियान के दौरान सेन्हा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया गया. पकड़े गये ट्रैक्टर पर करीब 100 घन फीट अवैध बालू लदा था. चालक द्वारा बालू से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर वाहन को जब्त कर सेन्हा थाना के सुपुर्द कर दिया गया. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि खनन पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम 2017/2019 और झारखंड लघु खनिज समनुदान नियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola