इको पार्क संचालन समिति के अध्यक्ष बने करमचंद

Updated:
विज्ञापन
इको पार्क संचालन समिति के अध्यक्ष बने करमचंद

इको पार्क संचालन समिति के अध्यक्ष बने करमचंद

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के बदला पंचायत अंतर्गत बक्सीडीपा स्थित जंगल के समीप मैदान में बदला पंचायत के उप मुखिया दीपक उरांव की अध्यक्षता में 12 पड़हा ग्रामीणों के साथ रविवार को बैठक हुई. बैठक आयोजित कर बक्सीडीपा में बन रहे इको पार्क प्रबंधन और वनों की सुरक्षा के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया. बैठक में इको पार्क प्रबंधन के लिए एक संचालन समिति का गठन करने के उद्देश्य से अध्यक्ष पद के लिए करमचंद उरांव और उपाध्यक्ष में नीलम आशा चोराट का ग्रामीणों ने सर्वसमिति से चयन किया गया.साथ ही ग्रामीणों द्वारा बैठक में संचालन समिति का नाम एक स्वर में अमर शहीद वीर बुद्धू भगत इको पार्क बदला रखा गया है. मौके पर प्रखंड प्रमुख फुलझरी देवी, गोपाल उरांव, सुशील भगत,राजेश उरांव, बिशु उरांव,प्रीता कुमारी,सुमन प्रभा देवी,मंगरा उरांव,अनिमा केरकेट्टा,सुशीला कुमारी,करमचन्द उरांव,विनिता केरकेट्टा,राखी उरांव समेत अन्य सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष बैठक में उपस्थित थे. कंबल का वितरण किया गया

लोहरदगा. धीरज प्रसाद साहू पूर्व राज्य सभा सांसद लोहरदगा के सौजन्य से मदरसा मुफ़ीदुल इस्लाम मिल्लत नगर बारीडीह कुड़ू लोहरदगा में 100 छात्रों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल पा कर लोगों ने धीरज प्रसाद साहू का आभार जताया. मौके पर शकील अहमद, हाफिज इदरीश साहब, सदर मदरसा मुफ़ीदुल इस्लाम, हाजी मो सदरुल अंसारी, सेक्रेटरी मुफ़ीदुल, इस्लाम मिल्लत नगर बारीडीह, हाजी अब्दुल, मजीद आदि उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola