ePaper

JSSC CGL Exam: परीक्षा से पहले धनबाद से दो आरोपी दबोचे गए, लोहरदगा पुलिस की सूचना पर एक्शन

Updated at : 21 Sep 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा

लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा

JSSC CGL Exam: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से पहले धनबाद के झरिया से पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया. लोहरदगा पुलिस की सूचना पर धनबाद पुलिस ने एक्शन लिया.

विज्ञापन

JSSC CGL Exam: लोहरदगा, गोपी कुंवर-धनबाद में आयोजित जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) सीजीएल परीक्षा (JSSC CGL Exam 2023) से पहले धनबाद जिले के झरिया से दो आरोपी पकड़े गए हैं. एक आरोपी झारखंड और दूसरा बिहार का रहनेवाला है. इनके पास से दर्जनों मोबाइल, एटीएम कार्ड और परीक्षार्थियों के रोल नंबर मिले हैं. लोहरदगा पुलिस की सूचना पर धनबाद पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की है.

लोहरदगा में शांतिपूर्ण हुई परीक्षा

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी कराने के आरोप में धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को झरिया से दबोच लिया. लोहरदगा पुलिस ने इस संबंध में धनबाद पुलिस को सूचना दी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और उसे कामयाबी मिली.

बिहार और झारखंड के हैं आरोपी

झरिया से पकड़े गए दोनों युवकों में से एक बिहार के जहानाबाद का रहनेवाला है, जबकि दूसरा झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला है. लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि लोहरदगा में इस संबंध में कोई मामला नहीं है. यहां शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है.

आरोपियों को धनबाद से लाया जा रहा लोहरदगा

लोहरदगा के एसपी हारिश बिन जमा ने जानकारी दी है कि दोनों आरोपियों को धनबाद के झरिया से लोहरदगा लाया जा रहा है. यहां उनसे पूछताछ की जाएगी. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ रोल नंबर भी उनके पास से मिले हैं. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा.

Also Read: JSSC CGL Exam: पहली पाली की परीक्षा में बांट दिया दूसरी पाली का प्रश्नपत्र, परीक्षार्थियों में आक्रोश

Also Read: JSSC CGL Exam: रांची के 135 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा, कोडवाले ताले में बंद थे प्रश्नपत्र

Also Read: Jharkhand Politics: राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, JMM-कांग्रेस-RJD को बताया स्पीड ब्रेकर

Also Read: National Daughter’s Day 2024: आदिवासी बिटिया रितिका तिर्की की ऊंची उड़ान, टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चलाकर रचा इतिहास

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola