ePaper

झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, विधेयक को बताया लोकतंत्र पर हमला

Updated at : 24 Aug 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, विधेयक को बताया लोकतंत्र पर हमला

झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, विधेयक को बताया लोकतंत्र पर हमला

विज्ञापन

लोहरदगा़ झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अगुवाई में शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष अहमद ने कहा कि 20 अगस्त को संसद में प्रस्तुत विधेयक भारतीय संविधान के मूल सिद्धांत जब तक दोष सिद्ध न हो आरोपी निर्दोष है का उल्लंघन करता है. यह विधेयक जनप्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक दायित्वों से वंचित कर जनता के जनादेश का अपमान करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्ष को कमजोर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. अहमद ने कहा कि इस विधेयक के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि को 30 दिनों से अधिक न्यायिक हिरासत में रखकर पद छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सकता है, भले ही वह दोषी न हो. इसे लोकतंत्र की आत्मा पर हमला और जनता को भ्रमित करने की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि यह विधेयक साफ दर्शाता है कि सत्ता की लालसा में भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है. झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ गहरा जनाक्रोश है. मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, महिला नेत्री नीरू शांति भगत, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, महिला जिलाध्यक्ष सरिता भगत, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, किस्को प्रखंड अध्यक्ष विनेश कुमार गुप्ता, महिला जिला सह सचिव फातिमा प्रवीण, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सतीम टोप्पो, सचिव बबलू खान, छात्र जिलाध्यक्ष मुंजनी कुमार, सचिव संतोष उरांव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola