झारखंड की खुशहाली और संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है : धीरज साहू

Updated:
विज्ञापन
झारखंड की खुशहाली और संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है : धीरज साहू

झारखंड की खुशहाली और संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है : धीरज साहू

विज्ञापन

लोहरदगा़ पलामू प्रमंडल के संगठन,सृजन, मंथन कार्यक्रम में उपस्थित हुए लातेहार जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाया जा रहे संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम 2025 में हमारा एक ही लक्ष्य है संगठन की मजबूती. मै पुनः सभी कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि हम सभी कांग्रेस के सिपाहियों को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देना होगा, जिससे हमारा संगठन और भी सुदृढ़ हो सके इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा़ मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ हूं जब जहां जैसा जरूरत पड़ेगा मैं हमेशा आपके बीच उपस्थित रहूंगा क्षेत्र की जनता की सेवा करना कांग्रेस पार्टी का धर्म है और कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश की जनता की सेवा करती आ रही है, हमारे राज्य झारखंड की खुशहाली, विकास और संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है हमें एकजुट होकर आने वाली चुनौतियों का सामना करना है और जनमानस के विश्वास को सुदृढ़ करते हुए देश की सर्वश्रेष्ठ पार्टी कांग्रेस को पुनः केंद्र की सत्ता में लाना है.मौके पर झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक बादल पत्रलेख, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, डॉ अजय नाथ शाहदेव, दीपू सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, निशीथ जयसवाल, यूनुस अंसारी, एकरामुल अंसारी, निश्चय वर्मा,रौनक इकबाल, रेयाज अंसारी,अंसार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola