झारखंड का आम बजट पेश, सत्तापक्ष ने बताया सौगात तो विपक्ष ने कहा छलावा

Updated:
विज्ञापन
झारखंड का आम बजट पेश, सत्तापक्ष ने बताया सौगात तो विपक्ष ने कहा छलावा

झारखंड का आम बजट पेश, सत्तापक्ष ने बताया सौगात तो विपक्ष ने कहा छलावा

विज्ञापन

कुड़ू़ झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को विधानसभा में राज्य का आम बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राज्य के विकास के लिए एक लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया. बजट पेश होते ही राज्य की राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. सत्तापक्ष ने बताया विकास का आधार : बजट का स्वागत करते हुए कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव फहद खान ने इसे झारखंड के लिए सौगात बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट चुनावी वादों के अनुरूप है और इससे राज्य की दशा व दिशा तय होगी. झामुमो नेता रोशन ठाकुर ने भी बजट का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक समेत सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने इसे संतुलित बजट बताते हुए उम्मीद जतायी कि इससे राज्य का विकास होगा और बेरोजगारी दर में कमी आयेगी. विपक्ष ने किया तीखा प्रहार : वहीं, विपक्षी दल भाजपा ने बजट को सिरे से खारिज कर दिया है. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू ने इसे झारखंड की जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि सरकार ने लोकलुभावन वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन गरीबी दूर करने के लिए बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है. भाजपा जिला प्रतिनिधि विश्वजीत भारती ने बजट को खोखला करार देते हुए कहा कि इसमें मूलवासियों, आदिवासियों, दलितों और वंचितों को पूरी तरह दरकिनार किया गया है. इसके अलावा, डॉ लाल मनीष नाथ शाहदेव ने भी बेरोजगारी के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को इस बजट से घोर निराशा हाथ लगी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola