Jharkhand News: विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए SSB जवान ने की खुदकुशी, खुद को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News (सांकेतिक तस्वीर )

Jharkhand News : लोहरदगा में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वह विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने के लिए आए थे.

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित अस्थाई कैंप में एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे थे. घटना मंगलवार सुबह 4.30 बजे की है.

सुबह 4.30 बजे एसएसबी के जवान ने खुद को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक मृत जवान अनप्पा दुग्गल अहले सुबह 4.00 बजे तक ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में गया. इसके बाद तकरीबन करीब 4.30 बजे अपने इंसास राइफल से जबड़े में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. वह बीते महीने ही छुट्टी में अपने घर गया था. फिलहाल आत्महत्या की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. पुलिस के वरीय पदाधिकारी मृत एसएसबी के जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद उनके शव को पैतृक घर भेजा जाएगा.

Also Read: मोदीजी को बहुमत मिलता तो संविधान को अदल-बदल कर देते, हजारीबाग में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola