पंचायत समिति सदस्य के देवर की गोवा में हत्या, परिजन परेशान

Updated at : 23 Feb 2021 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य के देवर की गोवा में हत्या, परिजन परेशान

सकलदीप सिंह अपने साथियों के साथ भाभी सेठ नामक ठेकेदार के लिए काम करता था. गांव से गये सभी लोग गोवा के समुद्र किनारे बसे शहर में बालू निकालने का काम करते हैं. इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों के साथ झंझट हुई और उनकी हत्या कर दी गयी. सकलदीप सिंह खेरवार पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी के देवर थे. गांव से आठ लोग गोवा गये थे. इसमें सकलदीप सिंह खेरवार, जमुना सिंह खेरवार, पकलु सिंह खेरवार, गरजू सिंह खेरवार, वितरांगी सिंह खेरवार, शंकर नाथ सिंह खेरवार, देवनाथ सिंह खेरवार शामिल हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, Lohardaga News किस्को/पेशरार : पेशरार प्रखंड क्षेत्र के सिरम पहान टोली निवासी सकलदीप सिंह खेरवार की हत्या गोवा में कर दी गयी. सकलदीप सिंह खेरवार रोजी रोजगार के लिए जनवरी में गोवा गया था. इस संबंध में मृतक के भाई कुंवर सिंह खेरवार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण गोवा गये सकलदीप सिंह की स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या कर दी. गांव के आठ युवकों के साथ सकलदीप सिंह कमाने गया हुआ था.

सकलदीप सिंह अपने साथियों के साथ भाभी सेठ नामक ठेकेदार के लिए काम करता था. गांव से गये सभी लोग गोवा के समुद्र किनारे बसे शहर में बालू निकालने का काम करते हैं. इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों के साथ झंझट हुई और उनकी हत्या कर दी गयी. सकलदीप सिंह खेरवार पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी के देवर थे. गांव से आठ लोग गोवा गये थे. इसमें सकलदीप सिंह खेरवार, जमुना सिंह खेरवार, पकलु सिंह खेरवार, गरजू सिंह खेरवार, वितरांगी सिंह खेरवार, शंकर नाथ सिंह खेरवार, देवनाथ सिंह खेरवार शामिल हैं.

सकलदीप सिंह खेरवार के चार पुत्री एवं दो पुत्र हैं. मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद हवाई जहाज से शव रांची लाया जा रहा है. रांची से शव एंबुलेंस में लाया जायेगा. गांव के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में पेशरार बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया जायेगा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola