कमरे में रखा गोदरेज से चार लाख का गहना गायब

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
कमरे में रखा गोदरेज से चार लाख का गहना गायब

थाना क्षेत्र के सलगी राय मुहल्ला में एक अजोबो गरीब चोरी की घटना सामने आयी है

विज्ञापन

कुड़ू. थाना क्षेत्र के सलगी राय मुहल्ला में एक अजोबो गरीब चोरी की घटना सामने आई है। ना कमरे का दरवाजा टुटा ना ही नगद तथा सोने – चांदी के जेवरात रखने वाले गोदरेज का ताला टूटा ना ही कमरे व गोदरेज में रखा सामान बिखरा बावजूद इसके गोदरेज में रखा लगभग चार लाख रुपये का गहना तथा नकद 18 हजार रुपये की चोरी कर ली. मामले की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई, जब मकान मालकिन दूध खरीदने के लिए गोदरेज मे रखा पैसा निकालने गयी, तो गोदरेज में रखा नकद सहित सभी आभूषण गायब था. पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. बताया जाता सलगी गांव निवासी हरिशंकर राय अपने मकान में पत्नी मीना देवी के साथ रहते हैं, जबकि एक पुत्र कुड़ू में रहता है तथा दूसरा दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है. पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया है कि मकान में पति-पत्नी रहते हैं. पति किसी काम से बाहर गए हुए थे. मकान में अकेले मीना देवी थी. मकान के अंदर गोदरेज में सोने का एक चैन, कान का दो पीस टाप चांदी क पोला दो पीस, सोने का रिंग दो पीस सोने का लाकेट दो पीस, चांदी का बिछिया, पायल तथा लगभग 18 हजार रुपए नगद रखा हुआ था. शुक्रवार को मकान मालकिन मीना देवी घर का का ग्रील में बगैर ताला बंद किए ही घर से थोड़ी दूर कुंआ बारी में गयी थी. इसी दौरान कमरे में चोर कमरे मे प्रवेश किया तथा गोदरेज का ताला खोलकर गोदरेज में रखा लगभग चार लाख के आभुषण तथा नगद लगभग 18 हजार रुपए चुराने के बाद गोदरेज क ताला बंद करके चाभी नियत स्थान पर रखकर फरार हो गया. शनिवार को मीना देवी दुध खरीदने के लिए जब पैसा निकालने के लिए गोदरेज खोली तो गोदरेज मे रखा नगद तथा सोने है- चांदी का आभूषण गायब था. इसकी जानकारी मीना देवी ने कुड़ू में रहने वाले अपने पुत्र को दिया. इसके बाद कुड़ू पुलिस को सूचना दी गयी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद तस्वीर साफ होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola