मताधिकार का प्रयोग करना आपका कर्तव्य : डॉ ताराचंद

Updated:
विज्ञापन
मताधिकार का प्रयोग करना आपका कर्तव्य : डॉ ताराचंद

नये समाहरणालय परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा : नये समाहरणालय परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने गुब्बारे उड़ाकर किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकार का चुनाव मताधिकार के माध्यम से होता है. जनता ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करती है और चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है. उन्होंने सभी योग्य नागरिकों से आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.

उपायुक्त ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवायें. इसके लिए मोबाइल एप, पोर्टल या बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. किसी भी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि एसआईआर के तहत मैपिंग का कार्य चल रहा है, जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है.कार्यक्रम में नए मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मतदान का अधिकार सभी धर्म, जाति और वर्ग के लिए समान है. एक वोट भी बड़ा अंतर पैदा कर सकता है, इसलिए नागरिकों को अपने अधिकार और कर्तव्य का पालन करना चाहिए.

समारोह में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola