ePaper

देश सेवा के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना गर्व की बात : अभिनव सिद्धार्थ भगत

Updated at : 09 Mar 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
देश सेवा के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना गर्व की बात : अभिनव सिद्धार्थ भगत

देश सेवा के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देना गर्व की बात : अभिनव सिद्धार्थ भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित स्व प्रदीप भगत स्कूल सह हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में अभिनव सिद्धार्थ भगत ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया. उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन के अभाव में प्रतिभाएं नशा जैसी बुराइयों का शिकार हो सकती हैं. इसलिए शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही दिशा प्रदान करें. उन्होंने हॉस्टल के संचालक मोहित उरांव के कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि भारतीय सेना में रहकर देश सेवा करने के साथ-साथ मोहित अपने आवास को हॉस्टल बनाकर गरीब और होनहार बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं. ऐसे समाज को विकसित बनाने वाले नौजवानों की हर संभव मदद की जायेगी. इस मौके पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि नवोदय, नेतारहाट और सैनिक स्कूल जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी से बच्चों का बुनियादी ज्ञान मजबूत होता है. हर अभिभावक को अपने बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन पीटी शिक्षक तबारक हुसैन अंसारी ने किया. मौके पर संदीप उरांव, एलिना तिग्गा, दाऊद उरांव, सेवानिवृत्त शिक्षक सुदरमुनी सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola