नाली निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नाली निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत कर जांच की मांग की है.

विज्ञापन

लोहरदगा. हेसल पंचायत के मंगनटोली निवासी सोमा उरांव ने मंगनटोली से टोंका टोली तक बन रहे नाली निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा-चंदवा मुख्य पथ के किनारे चल रहा यह कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा है और इसे ठेकेदार द्वारा टुकड़ों में किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करीब 1500 मीटर लंबाई में नाली निर्माण हो रहा है, लेकिन सड़क से घर तक जाने वाले रास्तों और चापाकल के पास खोदे गये गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है. इससे ग्रामीणों को अपने घर आने-जाने और पानी भरने में बहुत मुश्किल हो रही है. भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग पहले से ही परेशान हैं और अब यह अधूरा निर्माण कार्य उनके लिए एक और मुसीबत बन गया है. सोमा उरांव ने बताया कि नाली का निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है. पटवन पर ठीक से ध्यान नहीं देने के कारण निर्माण के कुछ ही दिनों में नालियों में दरारें आने लगी हैं. गौरतलब है कि 16 अप्रैल को गांव का सबसे बड़ा पर्व सरहुल है. ऐसे में अगर घरों से मुख्य सड़क तक पहुंचने वाले रास्तों को और चापाकल के पास बने गड्ढों को जल्द नहीं भरा गया, तो पर्व के दौरान ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से नाली निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने, गड्ढों को शीघ्र भरने और कार्य में पारदर्शिता लाने की मांग की है, ताकि पर्व के मौके पर कोई अप्रिय घटना न हो और ग्रामीण सुरक्षित व सुविधा के साथ सरहुल मना सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola