प्रज्ञा केंद्र की जांच शुरू, सीओ ने मांगी आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची

Updated:
विज्ञापन
प्रज्ञा केंद्र की जांच शुरू, सीओ ने मांगी आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची

प्रभात खबर में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया.

विज्ञापन

कुड़ू. प्रभात खबर में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया. शुक्रवार को कुड़ू प्रखंड के सीओ संतोष उरांव ने बड़की चांपी, सलगी समेत कई प्रज्ञा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी केंद्र संचालकों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर आयुष्मान कार्ड धारकों की पूरी सूची जमा करें. सीओ ने स्पष्ट किया कि सूची मिलने के बाद लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली जायेगी कि उनसे कार्ड बनाने के नाम पर कोई अवैध राशि ली गयी है या नहीं. इस आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जायेगी. प्रभात खबर की खबर का असर इतना तीव्र रहा कि जांच शुरू होते ही प्रज्ञा केंद्र संचालकों में खलबली मच गयी. सीओ ने बताया कि सभी संचालकों से सूची मांगी गयी है और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जायेगी. उन्नति का पहिया के तहत साइकिल वितरण किया गया सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अरु के प्रांगण में सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत 180 छात्र छात्राओं को कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया के तहत साइकिल वितरण किया गया.प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा सुषमा बाड़ा की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के उतक्रमित उच्च विद्यालय सिठियो का 126 मध्य विद्यालय गगेया का 30 और मध्य विद्यालय बरही चटकपुर का 24 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया. वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा सुषमा बाड़ा ने विद्यार्थियों से कहा कि साइकिल का रख रखाव अच्छा से करेंगे जिससे विद्यालय आने जाने में समय की बचत होगी. बीडीओ त्रिवेणी भगत ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 1136 साइकिल वितरण करने का लक्ष्य मिला है.जिसे लक्ष्य के अनुरूप साइकिल का वितरण हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola