अधिक से अधिक लोगों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
अधिक से अधिक लोगों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश

अधिक से अधिक लोगों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश

विज्ञापन

किस्को़ उद्योग विभाग और केसीसी ऋण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से पेशरार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता एलडीएम लोहरदगा नितिन किशोर ने की. बैठक में उद्योग विभाग से संबंधित जानकारी ली गयी और बैंक ऑफ इंडिया पेशरार द्वारा केसीसी लोन में कितने आवेदन अधूरे हैं और कितने स्वीकृत हुए हैं, इसकी जानकारी साझा की गयी. प्रखंड को केसीसी वितरण की प्रति देने का निर्देश दिया गया. एलडीएम ने अधिक से अधिक लोगों को केसीसी का लाभ देने और सभी लंबित व वैध आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित खाताधारकों का इकेवाइसी पूरा करने और पासबुक अपडेट कराने के भी निर्देश दिये गये. बैठक में मनरेगा, आवास, जेएसएलपीएस, 15वें वित्त आयोग, कृषि और पंचायत से जुड़ी समस्याएं भी रखी गयीं, जिनका शीघ्र समाधान करने का निर्देश एलडीएम ने दिया. पेंशन योजनाओं और अन्य सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक कैंप आयोजित कर निष्पादित करने पर भी जोर दिया गया. मौके पर प्रखंड समन्वयक शेखर कुमार, एलइओ नूतन कुमारी, बीपीओ तौसीफ इस्लाम, पंचायत सचिव भैया भगत, धनेश्वर महतो समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. पेसा नियामवली पर कार्यशाला 28 को

लोहरदगा. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की ओर से 28 सितंबर को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी. यह कार्यक्रम आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन, कुटमू कचहरी मोड़ में होगा. जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव ने बताया कि इस कार्यशाला में महतो, पाहन, पुजार और बुद्धिजीवीगण शामिल होंगे. कार्यशाला का मुख्य विषय पेसा अधिनियम 1996 रहेगा. समिति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को इस अधिनियम के प्रावधानों और इसके महत्व से अवगत कराना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola