बगड़ू माइंस में आपात स्थिति में जान बचाने की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
बगड़ू माइंस में आपात स्थिति में जान बचाने की दी गयी जानकारी

बगड़ू माइंस में आपात स्थिति में जान बचाने की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

लोहरदगा़ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लोहरदगा के तत्वावधान में बगड़ू माइंस स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था. सीपीआर की प्रक्रिया की दी जानकारी : कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में समिति के चेयरमैन डॉ गणेश प्रसाद ने प्रतिभागियों को सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में यदि समय पर सीपीआर दिया जाये तो व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार और सीपीआर की जानकारी होना जरूरी है. प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्मविश्वास : समिति के सचिव अरुण राम ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है, जिससे लोगों में आपदा या दुर्घटना की स्थिति में मदद करने की क्षमता विकसित हो सके. वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज उज्ज्वल मिश्रा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से माइंस क्षेत्र के कर्मियों को काफी लाभ मिलेगा. सहायक प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि प्राथमिक उपचार की जानकारी आज के समय में हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारी सदस्य आलोक कुमार, जगतपाल केसरी, रंजीत साहू, आर्यन दिव्यांशु, डॉ सौमदव, सहायक प्रबंधक मलय कुमार, इंजीनियर सुजल सिंह, सौरभ आचार्य, रानी कुमारी, अदिति सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola