मुर्मू से लोहरदगा तक चलने वाली बस सेवा में छात्राओं से मनचाहे लिए जा रहे हैं पैसे

मुर्मू से लोहरदगा तक चलने वाली बस सेवा में छात्राओं से मनचाहे लिए जा रहे हैं पैसे
किस्को. पेशरार के मुर्मू से किस्को होते हुए लोहरदगा तक चलने वाली बस सेवा इन दिनों विवादों के घेरे में है. आम लोगों समेत छात्र-छात्राओं का आरोप है कि बस संचालक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. स्कूली छात्रों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को किराये में मिलने वाली सरकारी छूट का लाभ देने के बजाय उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है. ताजा मामला छात्राओं के साथ बस कर्मियों की नोकझोंक का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्राओं का आरोप है कि निशुल्क सुविधा के बावजूद बस चालक मनमाना पैसा मांगते हैं और विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि संचालक सरकार से सब्सिडी का लाभ तो ले रहे हैं, लेकिन धरातल पर यात्रियों को प्रताड़ित कर रहे हैं. आये दिन होने वाली इस मनमानी से क्षेत्र में भारी आक्रोश है. पीड़ित छात्राओं समेत आमलोगों ने प्रशासन से वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने और अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




