ePaper

ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, पति और तीन ननद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 19 Jan 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, पति और तीन ननद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज

ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, पति और तीन ननद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

लोहरदगा़ थाना क्षेत्र के नारी ग्राम में एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता रानी देवी (24 वर्ष) ने अपने पति, सास और तीन ननद सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध मारपीट व गाली-गलौज की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. ननदों पर पकड़कर पीटने का आरोप : थाने में दिये आवेदन के अनुसार, घटना 17 जनवरी की है. पीड़िता ने बताया कि उसकी सास सावित्री देवी, पति ब्रजेश राम, ननद संजू देवी, मुनिया देवी, मंजू देवी और अंकित राम ने मिलकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया. आरोप है कि ननद संजू देवी ने उसे पकड़ लिया और अन्य आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी. बीच-बचाव में गोतनी भी हुई जख्मी : रानी देवी ने बताया कि जब उसकी गोतनी पूर्णिमा देवी उसे बचाने के लिए आगे आयी, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया. इस हमले में पूर्णिमा देवी के सिर में गंभीर चोट आयी है. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ़ इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की सत्यता की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola