लोहरदगा में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल व रेस्टोरेंट संचालक परेशान

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल व रेस्टोरेंट संचालक परेशान

लोहरदगा में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल व रेस्टोरेंट संचालक परेशान

विज्ञापन

लोहरदगा़ इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध का वैश्विक असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है. लोहरदगा जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत पैदा हो गयी है. विशेष रूप से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कई छोटे होटलों में चूल्हे बुझ गये हैं, वहीं, कुछ बड़े रेस्टोरेंट संचालक अब विकल्प के तौर पर डीजल चूल्हों की व्यवस्था करने में जुटे हैं. गैस की कमी के कारण ग्राहकों को मनमुताबिक व्यंजन नहीं मिल पा रहे हैं, कई जगहों पर केवल इडली और मैगी से ही काम चलाया जा रहा है. इस संकट के बीच घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी भी तेज हो गयी है, जो ””””ब्लैक मार्केट”””” में दो हजार रुपये तक बेचे जा रहे हैं. शादी-विवाह वाले घरों में बढ़ी मुसीबत : गैस संकट का सबसे बुरा असर शादी-विवाह वाले घरों पर पड़ रहा है. कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से कैटरिंग संचालकों ने हाथ खड़े कर दिये हैं. अधिकांश कैटरर लकड़ी या कोयले पर खाना बनाने से कतरा रहे हैं, क्योंकि आधुनिक घरों और बैंक्वेट हॉलों में धुएं के कारण ऐसी व्यवस्था संभव नहीं है. लोग मजबूरी में ऊंचे दामों पर गैस खरीदने को विवश हैं. क्या कहते हैं होटल संचालक : बंगाल स्वीट्स के संचालक अनूप कुमार दास ने बताया कि गैस की किल्लत से व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित है. मिठाइयां तो बनी हैं, लेकिन नाश्ते के लिए लकड़ी और कोयले पर इडली बनानी पड़ रही है. चाय के लिए इंडक्शन का सहारा लिया, लेकिन बिजली की आंख-मिचौली ने वहां भी संकट पैदा कर दिया है. होटल संचालन पर अब बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. एजेंसी का दावा, अफवाहों से बढ़ी परेशानी : लोहरदगा गैस एजेंसी के प्रबंधक राजू अग्रवाल का कहना है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है. जिनका नंबर आ रहा है, उन्हें आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके घर गैस सिलेंडर उपलब्ध है लेकिन वह एक-दो अतिरिक्त गैस सिलेंडर भरवा कर रखने के लिए परेशान हैं. जिससे कृत्रिम किल्लत दिख रही है. जबकि लोहरदगा में ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि गैस लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही है. प्रशासन की है पैनी नजर : एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर जिला प्रशासन भी गंभीर है. कालाबाजारी रोकने और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को पैनी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola