21 मार्च को झखरा कुंबा से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
21 मार्च को झखरा कुंबा से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

21 मार्च को झखरा कुंबा से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन

लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र के एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रघु उरांव की अध्यक्षता में आगामी सरहुल पूजा और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाली शोभायात्रा को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरहुल पूजा और शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. समिति के पदाधिकारी, समाज के बुद्धिजीवी और विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. 21 को फूल खोसी व शोभायात्रा : केंद्रीय सरना समिति के मुख्य संरक्षक मनी उरांव ने बताया कि 21 मार्च को एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा में सरहुल पूजा के तहत फूल खोसी कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा एमजी रोड, नगर पालिका, भट्ठी ढलान, थाना चौक, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, राणा चौक, मिशन चौक, बरवाटोली चौक, गोपो ढलान और पावरगंज चौक होते हुए मैना बगीचा पहुंचकर समाप्त होगी. वहीं कचहरी मोड़ से ब्लॉक मोड़, साइडिंग होते हुए पावरगंज चौक तक दूसरी शोभायात्रा आयेगी. नशा व गुलाल पर रहेगा प्रतिबंध : उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान गुलाल-अबीर और नशा पान पूरी तरह वर्जित रहेगा. सभी खोंडहा दलों से पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने का आग्रह किया गया है. मंत्री चमरा लिंडा होंगे मुख्य अतिथि : शोभायात्रा में मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि होंगे. वहीं सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, डीसी डॉ ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी, जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, डीडीसी दिलीप प्रसाद सिंह शेखावत, एसी जितेंद्र मुंडा, नप अध्यक्ष अनिल उरांव सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. बैठक में मनी उरांव, रघु उरांव, चोन्हस उरांव, अनिल कुमार भगत, सुखदेव उरांव, शशि कुमार भगत, फूलचंद उरांव, संतोष उरांव, बिरसा, बिसनी उरांव, बिफैइ उरांव, महादेव उरांव, सोमदेव उरांव, सोमे उरांव, मनीष उरांव, मतलू उरांव, कस्तूरबा छात्रावास की बहनें एवं आदिवासी सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola