नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में आज विधि-विधान से स्थापित होंगे देवी-देवता

Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में आज विधि-विधान से स्थापित होंगे देवी-देवता

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में आज विधि-विधान से स्थापित होंगे देवी-देवता

विज्ञापन

सेन्हा़ नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को श्रद्धालुओं ने भव्य नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया. शोभायात्रा में गणेशजी, माता दुर्गा और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया. बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर भक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. विभिन्न मोहल्लों से गुजरी शोभायात्रा : नगर भ्रमण कार्यक्रम नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ, जो अस्पताल रोड, राम मुहल्ला, बैठा मुहल्ला, उरांव मुहल्ला, लहेरी मुहल्ला, साहू मुहल्ला और महतो मुहल्ला होते हुए जगन्नाथ मंदिर के पास से गुजरा. अंत में लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ से होते हुए शोभायात्रा वापस दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई. इस दौरान भक्त एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां बांट रहे थे. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा गया. गुरुवार को होगी प्राण प्रतिष्ठा : प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के साथ शुरू हुआ है. नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया, जहां गुरुवार को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य अवनीश पाठक, विपिन शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, बिपुल शास्त्री, राजेश पाठक, पुष्पेंद्र शास्त्री व प्रदीप मिश्रा समेत अन्य आचार्यों का विशेष मार्गदर्शन रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद रहे. आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola