विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा सम्पन्न, विसर्जन आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन
विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा सम्पन्न, विसर्जन आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा प्रखंड क्षेत्र में अमन, शांति व भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हो गयी.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा . विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा प्रखंड क्षेत्र में अमन, शांति व भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हो गया. शनिवार को माता सरस्वती की प्रतिमा का विभिन्न नदियों व तालाब में विसर्जित किया जायेगा. सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन के द्धारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सभी चौक – चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया था इसके अलावा पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी थी. प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्धारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. बताया जाता है कि सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन धूमधाम से किया गया. विद्यालय के उपाध्यक्ष पुरोहित अनुपदेव पौराणिक ने मंत्रोच्चार से पूजन संपन्न कराया. बसंत पंचमी मां सरस्वती का जन्मोत्सव है, विद्या भारती योजना के अनुसार हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक विद्यारंभ संस्कार हिंदी स्वर के सात अक्षरों को लिखाकर संपन्न कराया गया. इसके अलावा सरस्वती शिशु विधा मंदिर सलगी से लेकर शहरी क्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. मौके पर सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अंजनि कुमार गुप्ता, भूषण प्रसाद, यदुनंदन तिवारी प्रधानाचार्य मनोहर मोदी, धर्मदेव प्रसाद, आनंद कुमार यादव सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola