ग्राम प्रधानों को पेशा कानून की जानकारी दी
Updated at : 23 Sep 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को पेशा कानून की जानकारी दी
विज्ञापन
सेन्हा़. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को पेशा कानून की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक सावन वर्मा ने अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में ग्राम सभा के अधिकार और ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि पेशा कानून के तहत ग्राम प्रधानों का मुख्य कर्तव्य गांव की समस्याओं को दूर करना और विकास कार्यों को सुचारू रूप से लागू कराना है. साथ ही गांव के युवाओं को विकास कार्यों में भागीदारी और सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना भी ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक ने विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर ग्राम प्रधानों के साथ चर्चा की और उन्हें गांव के सुधार एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीके बताये. मौके पर पंचायती राज बीपीएम आशुतोष पाठक, ग्राम प्रधान फूलदेव उरांव, अनूप मुंडा, चिखुआ उरांव, चिंटू मुंडा, गंदूर भगत, हरिजन उरांव, रामचंद्र उरांव, मंगलेश्वर पाहन, रामकेश्वर उरांव, सहबीर उरांव सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित थे. पशुपालन व पशु कल्याण शिविर आयोजित
भंडरा. प्रखंड के उदरंगी पंचायत के सेगरा टोली गांव में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 31 पशुपालक किसानों के 243 बड़े-छोटे पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा दी गयी. विशेषज्ञों ने पशुपालकों को संतुलित आहार, पशु रख-रखाव, बीमारियों की पहचान, टीकाकरण व मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी. पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने राष्ट्रीय पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और प्रखंड को पशुपालन में अग्रणी बनाने पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




