स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के चौथे चरण में सड़कों पर छायी है वीरानगी, लोहरदगा जिला की पुलिस है तत्पर

Updated at : 21 May 2021 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के चौथे चरण में सड़कों पर छायी है वीरानगी, लोहरदगा जिला की पुलिस है तत्पर

मेडिकल एवं सब्जी सहित खेती-बाड़ी के समान खरीदने वालों को पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की जानकारी देकर आगे जाने की इजाजत दी जा रही है बगैर जरूरी काम के घर से निकले लोगों को वापस घर भेजा जा रहा है. कुछ लोगों पर मामूली कार्रवाई की जा रही है. समझाने के बावजूद जो लोग नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उन्हें दंडित भी किया जा रहा है तथा फाइन वसूला जा रहा है जिले के सभी एंट्री प्वाइंट में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

लोहरदगा : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के चौथे चरण में कोविड-19 नियमों का अनुपालन कराने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. जिले के आला अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तो विभिन्न चौक चौराहों एवं प्रखंड क्षेत्रों में दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस बल के जवान मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. हर आने जाने वाले लोगों से मास्क की जांच की जा रही है, साथ ही ई पास की भी जांच की जा रही है.

मेडिकल एवं सब्जी सहित खेती-बाड़ी के समान खरीदने वालों को पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की जानकारी देकर आगे जाने की इजाजत दी जा रही है बगैर जरूरी काम के घर से निकले लोगों को वापस घर भेजा जा रहा है. कुछ लोगों पर मामूली कार्रवाई की जा रही है. समझाने के बावजूद जो लोग नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उन्हें दंडित भी किया जा रहा है तथा फाइन वसूला जा रहा है जिले के सभी एंट्री प्वाइंट में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola