पूर्व क्रिकेटर सूरज उर्फ सेंटी के निधन पर शोक
Updated at : 19 Feb 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा जिले के पूर्व क्रिकेटर 50 वर्षीय सूरज कुमार सिन्हा उर्फ सेंटी का निधन दिनांक 18 फरवरी 2025 को रांची में हो गया
विज्ञापन
लोहरदगा.
लोहरदगा जिले के पूर्व क्रिकेटर 50 वर्षीय सूरज कुमार सिन्हा उर्फ सेंटी का निधन दिनांक 18 फरवरी 2025 को रांची में आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन दुख प्रकट करती है व दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है. सूरज उर्फ सेंटी लोहरदगा की ओर से पहला सेंचुरी मारने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता में सन 1988-89 में मोतिहारी में खेले गये मैच में टीम की ओर से शतक लगाये थे. उनके निधन पर दुख प्रकट करने वालों में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष नेयाज मलिक, रंजीत दे, नयन रंजन दत्ता, सुकेश शर्मा, मुकेश दुबे, प्रवीण प्रसाद, विशाल महेंद्रू, किशोर कुमार वर्मा, दुर्गा प्रजापति, अभय भारती, सरोज कुमार, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार समेत जिले के क्रिकेट प्रेमी शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




