वन विभाग ने लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त किया

Updated at : 22 Feb 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग ने लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त किया

पारही जंगल के समीप से स्थानीय पुलिस की सूचना पर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी वन विभाग ने जब्त किया.

विज्ञापन

फोटो जप्त लकड़ी का चौपहल एवं बोटा सेन्हा. पारही जंगल के समीप से स्थानीय पुलिस की सूचना पर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी वन विभाग ने जब्त किया. विभाग ने अकासी और तूंद की लकड़ी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सेन्हा और एसएसबी मोटर साइकिल से क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे. उसी समय पारही जंगल के पास एक हरा पेड़ काट कर गिराया गया था और चिराई का कार्य चल रहा था. जिसे देख कर पुलिस टीम रुकी, तो सड़क किनारे आरकसिया लोग लकड़ी चीरने को छोड़कर भागने लगे. तभी बगल में सुरेन्द्र भगत के घर में 20 पीस चौखट और बगल स्थित बगीचा में पेड़ काटा हुआ तीन लकड़ी का बोटा पड़ा पाया गया. जिसे देख सेन्हा थाना प्रभारी वारिश हुसैन एवं एसएसबी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग को सूचना दी गयी. अवैध रूप से हो रही पेड़ कटाई की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर लाखों रुपये की लकड़ी तथा आरकसिया द्वारा लकड़ी चीरने वाला आरा,सबल,टांगी को जब्त कर सुरक्षित वन विभाग का बक्सीडीपा स्थित कार्यालय में रखा गया. जिस पर विभागीय कार्रवाई आरम्भ कर दिया गया है. मौके पर वन विभाग की टीम में प्रदीप साहू,विक्की मेहता,रमेश भगत चालक प्रदीप कुमार समेत होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola