किस्को के काशी टांड़ जंगल में लगी आग, फैलने से बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन
किस्को के काशी टांड़ जंगल में लगी आग, फैलने से बढ़ी चिंता

किस्को के काशी टांड़ जंगल में लगी आग, फैलने से बढ़ी चिंता

विज्ञापन

किस्को़ जंगलों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके बावजूद आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं, जिससे वन संपदा और जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गयी है. काशी टांड़ के जंगल में फैली आग : किस्को प्रखंड क्षेत्र के तिसिया के पास काशी टांड़ के जंगल में आग लगने से आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है. आग की लपटों से पेड़-पौधे झुलस रहे हैं और जंगल में रहने वाले जीव-जंतु भी खतरे में हैं. बताया जा रहा है कि किस्को से रिचूघुटा मुख्य मार्ग पर तिसिया से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल में महुआ चुनने वाले लोगों द्वारा आग लगा दी गयी, इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी. दिन में धुआं, रात में लाल दिख रहा जंगल : देखते ही देखते आग आसपास के जंगलों में फैल गयी. दिन में धुएं से पूरा इलाका सफेद नजर आ रहा है, जबकि रात में जंगल लाल दिखायी दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कई दिनों से लगी हुई है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है. लोगों का कहना है कि एक ओर विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है, दूसरी ओर जंगल जल रहे हैं. यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया, तो वन संपदा को भारी नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola