हर बुधवार को थाना परिसर में होगा थाना दिवस : सीओ

Updated at : 30 Apr 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
हर बुधवार को थाना परिसर में होगा थाना दिवस : सीओ

अंचलाधिकारी द्वारा थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

विज्ञापन

सेन्हा. अंचलाधिकारी द्वारा थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया.आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने सेन्हा थाना क्षेत्र के जमीन विवाद से संबंधित केसों का निबटारा किया गया.वहीं जमीन से संबंधित विवाद मामले पर चितरी निवासी स्व.गन्दूर सिंह का पुत्र रंजीत सिंह,अरु निवासी स्व.सन्तु महली का पुत्र राजेश महली,मिशन चौक लोहरदगा निवासी रविन्द्र साहु,भड़गांव निवासी दसु अंसारी का पुत्र जुमाउद्दीन अंसारी द्वारा थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया गया था.जिस पर अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने संज्ञान में लेते हुए बुधवार को थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर दोनों पक्ष के सामने सभी विवादित मामलों का निपटारा किया गया. अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को थाना दिवस आयोजित कर जमीन से संबंधित छोटे मोटे मामले का त्वरित निपटारा किया जायेगा. जिससे ग्रामीणों को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना न पड़े. मौके पर एसआइ अविनाश राम,मनीष कुमार महतो, दिपांकर कुजूर,बिशु उरांव,राजकुमारी कुजूर,जुमाउद्दीन अंसारी,बिरजू उरांव फुलमनिया कुजूर,बुधदेव उरांव नवीन कुजूर समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola