कसपुर गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, ग्रामीण भयभीत

Updated:
विज्ञापन
कसपुर गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, ग्रामीण भयभीत

कसपुर गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन

भंडरा़ प्रखंड के कसपुर गांव में शनिवार को जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. दर्जनों किसानों की धान की फसल को रौंद दिया और भंडरा पंचायत के कसपुर निवासी सुशील मुंडा के गल्ला दुकान का शटर क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि, शटर टूटने के बाद भी दुकान का सारा सामान सुरक्षित रहा. हाथी ने कसपुर हाटी समेत आसपास के कई गांवों में विचरण करते हुए किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों में हाथी के आने से भय व्याप्त है और वे रातभर जागते रहने को विवश हैं. सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह उदरंगी मुखिया परमेश्वर महली ने हाथी द्वारा हुई क्षति की जानकारी ली और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की. इसके बाद भंडरा पुलिस बल गांव पहुंची और ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने तथा सतर्क रहने की हिदायत दी. जानकारी के अनुसार, कैरो क्षेत्र में घूम रहे हाथियों के झुंड से एक हाथी शुक्रवार की रात बिछड़ गया था और प्रखंड के वकील अंबवा, तेतरपोका होते हुए नवडीहा, कसपुर, बिछियाटोली और नवाटोली के रास्ते लराइ टंगरा के निकट झाड़ियों में कई घंटे डेरा जमाये रखा. स्थानीय ग्रामीणों ने हाथी को पत्थर मारकर भड़काया, जिससे वह गुस्से में झाड़ियों से निकलकर हिरन कट्टा डैम की ओर चला गया. पुलिस ने हाथी पर नजर बनाये है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola