नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Updated:
विज्ञापन
नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भंडरा प्रखंड के ग्राम भैंसमुंदो टंगराटोली में पीएलवी ने नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम चलाया.

विज्ञापन

हेडिंग..डालसा के बारे में जानकारी दी गयी भंडरा. भंडरा प्रखंड के ग्राम भैंसमुंदो टंगराटोली में पीएलवी ने नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम चलाया. नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में पीएलवी शीत महतो और सीमा कुमारी के द्वारा भंडरा प्रखंड के ग्राम भैंसमुंदो टंगरा टोली में नालसा की ””””””””डाउन ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गयी. साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181, एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 के बारे में बताया गया. डालसा से मिलने वाली निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी गयी. राष्ट्रीय स्तर पर नालसा ,राज्य स्तर पर झालसा और जिला स्तर पर डालसा किस तरह से सेवा का कार्य करती है. इसके विषय में लोगों को जानकारी से अवगत कराया गया . सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाएं वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन, बाल आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विषय पर जानकारी दिया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डायन बिसाही, बाल विवाह , नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, भूमि संरक्षण इत्यादि विषय पर लोगों को जागरूक करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola