डॉ मृणालिनी मिंज का निधन, जिले में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
डॉ मृणालिनी मिंज का निधन, जिले में शोक की लहर

डॉ मृणालिनी मिंज का निधन, जिले में शोक की लहर

विज्ञापन

लोहरदगा. डॉ मृणालिनी मिंज, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुनील मिंज एवं डॉ किरण मरांडी की पुत्री, का शनिवार को निधन हो गया. वे लगभग दो वर्षों से रांची में गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उपचार के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका देहांत हुआ. रविवार को रांची में उनका अंतिम संस्कार किया गया. डॉ मृणालिनी एक होनहार और समर्पित चिकित्सक थीं, जिनके असामयिक निधन से परिवार, चिकित्सक समुदाय और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने बीमारी के दौरान साहस और धैर्य का परिचय दिया. उनके निधन की सूचना से लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. जिले के चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को संवेदना दी. डॉ सुनील मिंज और डॉ किरण मरांडी अपने सेवा भाव और समर्पण के लिए जाने जाते हैं. उनकी पुत्री के निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है. झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कंबल वितरण लोहरदगा. कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए झारखंड मुक्ति ममोज्जमील अहमद ने मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच शाम से लेकर देर रात्रि तक घर-घर जाकर कंबल का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार की सोच है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे और कोई भी ठंड, भूख या अभाव के कारण पीड़ित न हो. झामुमो इसी भावना के साथ लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है. कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड व पंचायत स्तर के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola