मनरेगा सामग्री आपूर्ति में स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा सामग्री आपूर्ति में स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता देने की मांग

मनरेगा सामग्री आपूर्ति में स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता देने की मांग

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न पंचायतों में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग व अन्य मदों से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गयी. इस दौरान प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये. बैठक में सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने मनरेगा योजनाओं में सामग्री आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने मांग की कि सामग्री आपूर्ति का कार्यादेश प्रखंड के ही निबंधित वेंडरों को दिया जाये. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी वेंडरों द्वारा सामग्री की आपूर्ति न तो समय पर की जाती है और न ही उसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप होती है, जिससे लाभुकों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है. इसके अलावा, विभिन्न पंचायतों में पशुपालन विभाग द्वारा दुधारू गाय और बकरी वितरण योजना पर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने मांग की कि लाभुकों के चयन की प्रक्रिया में सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाये ताकि चयन पारदर्शी हो सके. बैठक में उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, निलेंद्र कुमार, विशाल मिंज, विपिन टोप्पो, राजेश कुमार गुप्ता, अजय कच्छप और मोहम्मद आसिफ सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola