पेशरार में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
पेशरार में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय

पेशरार में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्णय

विज्ञापन

किस्को. पेशरार थाना परिसर में ईद, रामनवमी और सरहुल को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रमुख सीता देवी, बीडीओ अजय तिर्की एवं सीओ पंकज कुमार मौजूद थे. मौके पर थाना प्रभारी ने सभी समुदाय के लोगों से मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की. बैठक में शामिल हुए लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी व आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिये. बैठक में सभी समुदाय के लोगों ने आपसी प्रेम व भाईचारे से त्योहार मनाने का निर्णय लिया. असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. प्रशासन ने जुलूस व शोभा यात्रा के रूट चार्ट और पंडालों की सुरक्षा पर चर्चा की, ताकि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो. गायत्री शक्तिपीठ ने नप अध्यक्ष को सम्मानित किया

लोहरदगा़ गायत्री शक्तिपीठ में आवश्यक बैठक हुई़ इस दौरान लोहरदगा नगरपालिका अध्यक्ष अनिल उरांव को सम्मानित किया गया. बैठक में रितेश कुमार आरएसएस अध्यक्ष उपस्थित थे. मौके पर केशरवानी समाज ने अध्यक्ष को शॉल और गायत्री मंत्र का पुस्तक देकर सम्मानित किया. साथ ही वेद और रामायण जैसे ग्रथों को सप्रेम भेंट किया. मौके पर विचारों का आदान-प्रदान एवं समाज कल्याण और लोहरदगा के उत्थान विषय पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में लोहरदगा केसरवानी परिवार के सदस्य, गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola