ePaper

हरिनारायण प्रसाद साहू की पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at : 04 Jan 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनारायण प्रसाद साहू की पुण्यतिथि मनायी गयी

हरिनारायण प्रसाद साहू की पुण्यतिथि मनायी गयी

विज्ञापन

लोहरदगा. स्वर्गीय हरिनारायण प्रसाद साहू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष की तृतीय पुण्यतिथि लोहरदगा के गौतम नर्सिंग होम, कोर्ट रोड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहित परमानंद मिश्र के मार्गदर्शन में उनके पुत्र पवन गौतम और राहुल देव गौतम द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया गया. सांसद सुखदेव भगत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि साहू जी एक सच्चे मजदूर नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया. वे जन समस्याओं के समाधान में सदैव अग्रणी रहे. इस अवसर पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, लालमोहन केसरी, आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगू, शाहिद अहमद बेलू, कमलेश कुमार, नेसार अहमद, कुणाल अभिषेक, अनिल कुमार, सुबोध साहू, विजय चौहान, राजु कुरैशी, फुलदेव उरांव, ओम गुप्ता, नरेश प्रसाद, संजय अग्रवाल, ताहिर अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे. कंबल का वितरण किया

कुड़ू. कुड़ू पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी व कुड़ू उपमुखिया राहुल उरांव ने रविवार को शिविर लगाते हुए 40 असहायों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी ने कहा कि असहायों, गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा मानवता का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola