कुड़ू में जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, प्रशासन बेपरवाह

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, प्रशासन बेपरवाह

कुड़ू में जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, प्रशासन बेपरवाह

विज्ञापन

कुड़ू़ नेशनल हाइवे 39 कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ पर बस स्टैंड के समीप सड़क पर बना गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. पिछले 10 दिनों में यहां 10 से अधिक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं जबकि एक चारपहिया वाहन भी हादसे का शिकार हुआ है. इसके बावजूद ना तो एनएचएआइ और ना ही प्रखंड व जिला प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखायी है. स्थानीय लोगों के अनुसार जाम नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से यह गड्ढा बना है. गड्ढे में पानी भरे रहने से यह दिखाई नहीं देता और बाइक सवार उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं. मंगलवार सुबह भी एक दंपति गड्ढे में फंसकर गिर पड़ा जिससे दोनों घायल हो गये और उनका सामान भी पानी में भींगकर क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि कुड़ू-चंदवा, कुड़ू-रांची और कुड़ू-लोहरदगा तीनों मुख्य पथ गड्ढों से जर्जर हो चुके हैं. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को बार-बार जानकारी देने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी है. लोगों का कहना है कि शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है तभी मरम्मत कार्य शुरू होगा. इस संबंध में सीओ संतोष उरांव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. एनएचएआइ को सड़क मरम्मत का निर्देश दिया जायेगा और जल्द ही जर्जर सड़क की मरम्मत करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola