महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा
फोटो महादेव मंडा मंदिर में पुजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें फोटो टिको शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग में पुजा अर्चना करते श्रद्धालु कुड़ू. महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रखंड के दो शिवालय प्राचीन शिव मंदिर महादेव मंडा तथा तान पहाड़ी शिवधाम में विशेष पूजन तथा महाआरती का आयोजन किया गया. सुबह में पुरोहित पूजन के बाद आरती तथा इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया. मंदिर का कपाट खुलते ही पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गयी. प्रखंड के महादेव मंडा मंदिर में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं. दोपहर बाद प्रसाद वितरण तथा भजन का शुभारंभ किया गया. महादेव मंडा मंदिर में सुबह छह बजे पुरोहित भूपाल पाठक तथा अन्य ने पुरोहित पूजा करते हुए भोलेनाथ को प्रसाद का भोग लगाया. इसके बाद आरती की गयी. आरती के बाद आम श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. तान पहाड़ी शिवधाम में पुरोहित पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं ने पूजन किया. महाशिवरात्रि के मौके पर प्राचीन शिव मंदिर महादेव मंडा मंदिर में मेला का आयोजन किया गया था. इसके अलावा प्रखंड के ऐतिहासिक टिको नदी तट पर स्थित शिव मंदिर में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगीं रही. शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक स्थित शिव मंदिर, प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर, लावागाई शिव मंदिर, ककरगढ़ शिव मंदिर, हेंजला शिव मंदिर, चंदलासो शिव मंदिर, कोकर शिव मंदिर,उडुमुड़ू शिव मंदिर,जिंगी शिव मंदिर, टाटी शिव मंदिर, जीमा शिव मंदिर, बड़की चांपी शिव मंदिर, विश्राम गढ़ शिव मंदिर, ओपा शिव मंदिर, पंडरा शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक तथा पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. थाना प्रभारी मनोज कुमार सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालें हुए थे. इसके अलावा सभी शिवालयों के आसपास पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. महादेव मंडा मंदिर में शिव बारात का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




