माता रानी की कृपा के लिए उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
माता रानी की कृपा के लिए उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे का दिया संदेश

माता रानी की कृपा के लिए उमड़ा जनसैलाब, भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन

लोहरदगा़ पतरा टोली स्थित श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. संध्या महाआरती के बाद उन्होंने पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया और भंडारे के प्रसाद वितरण में भी भाग लिया. भक्तों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि माता रानी के दरबार में सभी भक्त समान होते हैं. वहां न कोई छोटा होता है, न बड़ा. माता रानी की कृपा हम सब पर बनी रहे, यही प्रार्थना है. उन्होंने कहा कि पवित्र नवरात्र का यह पर्व सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देता है. समाज, राज्य और देश में शांति का वातावरण बनाये रखने के लिए जरूरी है कि लोग प्रेम और सद्भाव से साथ मिलकर चलें. लोहरदगा जिला को मिसाल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर त्योहार मनाना चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि लोहरदगा प्रशासन हर परिस्थिति में जनता के साथ है. भंडारा पतराटोली के निधिकांत प्रसाद, लक्ष्मीकांत प्रसाद एवं उनकी सुपुत्री दीक्षा प्रसाद की ओर से आयोजित किया गया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष कुमार सुमन साहू, सोहन साहू, रोशन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद साहू, संरक्षक मंडली के विनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, कमला देवी, विक्रम कुमार (बाबा), दिलीप सिंह, प्रभु प्रसाद गुप्ता, पप्पू कुमार, मनोज गुप्ता (मन्ना), अनिल साहू, अनुज साहू, अजय कुमार मधुर, संजय सिंह, जुगल साहू, प्रमोद महतो, सूरज प्रसाद, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार (बंटी), कुंदन साहू, संतोष प्रसाद, दिव्या थापा, रविंद्र दत्ता, सुशांत साहू समेत समिति सदस्य समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola