ePaper

पथ व पुल निर्माण की पुरानी योजनाएं पूर्ण करायें: डॉ ताराचंद

Updated at : 30 Jul 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
पथ व पुल निर्माण की पुरानी योजनाएं पूर्ण करायें: डॉ ताराचंद

पथ व पुल निर्माण की पुरानी योजनाएं पूर्ण करायें: डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न विभागों के पथ व पुल निर्माण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत वर्ष 2022-23 व 2023-23 के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के पथों/ पुल योजनाओं एवं मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के पथों की समीक्षा की गयी और योजना पूर्ण करने के कारण की पृच्छा की गयी़ उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिये़ उन्होंने कहा कि पुरानी योजनाओं का लंबित होना किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़ योजनाओं काे समय पर पूर्ण नहीं होने से आमजनों को विशेषकर बारिश के मौसम में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है़ योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें. राष्ट्रीय उच्च पथ अंतर्गत कुड़ू-घाघरा मुख्य पथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की समीक्षा की गयी जिसमें शहरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए नालियों के मरम्मत के निर्देश अभियंता, एनएच को दिये़ मुख्य पथ पर नगर परिषद क्षेत्र में छूटे हुए नाली का निर्माण कार्य का निर्देश नगर परिषद, लोहरदगा को भी दिया गया. पथ प्रमंडल अंतर्गत लंबित पथों, नगर परिषद क्षेत्र के बड़ा तालाब से राणा चौक पथ पर ब्लैकटॉप के कार्य की समीक्षा की. बारिश के मौसम को देखते हुए सभी अभियंता को अपने-अपने योजनाओं में क्षतिग्रस्त, कीचड़मय और जलजमाव वाले पथों में स्टोन डस्ट व बालू भराव का कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो समेत अन्य विभागों के अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola