आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना को लेकर प्रतियोगिता

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना को लेकर प्रतियोगिता

उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखण्ड के सभी पंचायत में आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करना है.

विज्ञापन

कैरो. उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखण्ड के सभी पंचायत में आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करना है.पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए सात विषय डिजिटल पंचायत की अवधारणा, हमारे सपनों का ग्राम पंचायत, पंचायत ज्ञान केंद्र, हेल्प डेस्क, हमारे सपनों का गांव एवं आदर्श ग्राम सभा व महिला हितैषी पंचायत पर पंचायत स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता होनी है. पंचायत स्तर पर तीन प्रतिभागी चयन किया जायेगा. फिर प्रखण्ड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. साथ ही प्रखंड स्तर पर चयनित जिला स्तर पर भाग लेंगे, जहां उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता का आयोजन को लेकर कैरो पंचायत मुखिया बीरेंद्र महली, सचिव पावन कुमार,पंचायत सहायक व वीएलइ इकबाल अंसारी ने झारखण्ड आवासीय बालिका विधालय व ड़ॉ अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के साथ बेहतर से बेहतर थीम के अनुरूप पेंटिग प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola