चौकीदार से मारपीट और गाली-गलौज याचिका पर आयोग ने लिया संज्ञान

Updated:
विज्ञापन
चौकीदार से मारपीट और गाली-गलौज याचिका पर आयोग ने लिया संज्ञान

चौकीदार से मारपीट और गाली-गलौज याचिका पर आयोग ने लिया संज्ञान

विज्ञापन

सेन्हा़ सेन्हा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी चौकीदार के साथ पूर्व थाना प्रभारी द्वारा की गयी मारपीट और जातिसूचक गाली के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को पत्र संख्या एनसीएसटी/एटीवाई-3118/जेएच/196/2025-आरयू-IV दिनांक 24 अक्बतूर 2025 के तहत निर्देश जारी किया है. आयोग ने बताया है कि सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन द्वारा चौकीदार बुधवा उरांव (पिता स्व मनी उरांव, ग्राम एकागुड़ी) के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे उन्हें अपमानित किया गया. आयोग ने इस मामले में की गयी कार्रवाई का जांच प्रतिवेदन 15 दिनों के भीतर डाक, व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य संचार माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 के अंतर्गत प्रदत्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करेगा और संबंधित अधिकारी को समन जारी कर सकता है. विदित हो कि यह घटना नौ अक्बतूर को घटी थी और 17 अक्तूबर को आयोग को याचिका प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक लोहरदगा से जवाब मांगा गया है. डीपीएस में बाल दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन कुड़ू़ प्रखंड स्थित चंदलासो के डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस को लेकर चार दिवसीय अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है़ इसमें गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कक्षा सात, आठ और नौ के विद्यार्थियों को शामिल किया गया़ इसमें क्विज और साइंस प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ज्ञान गंगा सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola