ePaper

स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, सामूहिक प्रयास से जिला बनेगा अव्वल : डीसी

Updated at : 21 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, सामूहिक प्रयास से जिला बनेगा अव्वल : डीसी

स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी, सामूहिक प्रयास से जिला बनेगा अव्वल : डीसी

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत रविवार को भंडरा प्रखंड के पझरी पहाड़ से बीएस कॉलेज स्टेडियम लोहरदगा तक दौड़ का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता समिति लोहरदगा द्वारा आयोजित किया गया. बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में दौड़ के समापन पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि आज स्वच्छता के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए. सामूहिक प्रयास से ही हम स्वच्छता को कायम रख सकते हैं. इसके लिए हममें से प्रत्येक को सप्ताह में अपने घर और आसपास की सफाई के लिए दो घंटे या वर्ष में सौ घंटे समय देना होगा. अगर हम सभी इस दिशा में प्रयास करेंगे तो निःसंदेह लोहरदगा जिला देश के सबसे साफ-सुथरे जिलों में एक होगा. हमें लोहरदगा जिला को देश के सबसे साफ-सुथरे अव्वल जिलों में शामिल कराना है. प्रतिभागियों को किया सम्मानित : उपायुक्त ने मैराथन में प्रथम दस स्थानों पर रहने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल, कप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व दौड़ की शुरुआत भंडरा प्रखंड के पझरी पहाड़ के पास से की गयी. मुख्य पथ पर पदाधिकारियों ने झाड़ू लगा कर स्वच्छता का संदेश दिया. उपायुक्त ने कार्यक्रम में कहा कि आप सभी ने मिलकर स्वच्छता का जो दीपक जलाया है, वह जलते रहना चाहिए. इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता की भावना को जगाना है. हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करना है. हमें अपने मन की स्वच्छता के ऊपर भी काम करना चाहिए. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि अगर हम सभी अपने घर की भांति अपने घर के आसपास भी साफ-सफाई रखें तो कई प्रकार को बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है. हमें हर दिन अपने घर के आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए. कार्यक्रम के आयोजन में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनूप हांसदा, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, थाना प्रभारी भंडरा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक परवेज आलम आदि का प्रमुख योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola