थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

Updated:
विज्ञापन
थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सेन्हा़ थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज झा की अगुवाई में चौकीदारों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान चौकीदारों ने परिसर में उगी घास, झाड़ियां, प्लास्टिक, कागज और अन्य कचरे की सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाया. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि थाना परिसर हम सभी का निवास स्थान है, इसलिए इसकी साफ-सफाई और देखभाल करना हमारा कर्तव्य है. स्वच्छ वातावरण से सुरक्षा और व्यवस्था दोनों सुदृढ़ होती हैं. सफाई अभियान के उपरांत चौकीदारों के साथ बैठक कर थाना प्रभारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि चौकीदार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखें और अपराध की सूचना तत्काल थाना को दें. यदि कोई फरार वारंटी गांव में छुपा है तो उसकी गुप्त जानकारी तुरंत उपलब्ध करायें. साथ ही न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस और गवाहों को समय पर तामिल करें तथा गवाहों को न्यायालय तक पहुंचाने में सहयोग करें. गांव-घर में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की सूचना शीघ्र थाना को देने पर विशेष बल दिया गया. इस बैठक में चौकीदारों को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाने और समाज में शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया. मौके पर दुर्गा महली, विफई उरांव, प्रतिमा देवी, रामेश्वर उरांव, रामचंद्र महतो, वासुदेव उरांव सहित अन्य चौकीदार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola