कला, नृत्य और गीतों से बच्चों ने सुनायी झारखंड की संघर्ष गाथा

Updated:
विज्ञापन
कला, नृत्य और गीतों से बच्चों ने सुनायी झारखंड की संघर्ष गाथा

कला, नृत्य और गीतों से बच्चों ने सुनायी झारखंड की संघर्ष गाथा

विज्ञापन

सेन्हा़ झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर “विरासत, प्रगति और आशंकाओं का उत्सव” विषय पर प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन ने की. इस अवसर पर पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सेन्हा, झारखंड कस्तूरबा विद्यालय पेशरार, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय शाहबुटी, बुनियादी उच्च विद्यालय सेन्हा, उच्च विद्यालय चितरी व राजकीय कन्या मध्य विद्यालय सेन्हा के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया. बच्चों ने झारखंड की संघर्ष गाथा, वीर महापुरुषों के योगदान और 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित क्विज, निबंध लेखन, गायन, नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रस्तुतियों में झारखंड की संस्कृति, एकता और प्रगति की झलक दिखी. शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बीआरपी अंबिका शरण पांडेय, शैलेश किसलय, निशा प्रसाद, सीआरपी बिरेंद्र कुमार, उपेंद्र ठाकुर, नीता कुमारी, निशी कुमारी, सिनी ट्रस्ट के उदित कुमार, प्रेमलता पूर्ति, चांदनी सहदेव, ममता कुमारी, पिंकी कुमारी, संतोष भगत, सोनी कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola