नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज खड़ना

Updated:
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज खड़ना

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज खड़ना

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया. सुबह से ही पुरुष और महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी रहीं. व्रतियों ने पवित्र स्नान कर अरवा चावल, कद्दू और चने की दाल का प्रसाद बनाया और ग्रहण किया. इसी के साथ व्रत की पवित्र शुरुआत हो गयी. बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ रही. सूप, डाला, नारियल, फल-फूल और नये वस्त्रों की खरीदारी जोर-शोर से होती दिखी. छठ घाटों की सफाई और सजावट का कार्य भी प्रशासन तथा स्थानीय लोगों द्वारा तेजी से किया जा रहा है. लोहरदगा में छठ पूजा को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है. जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधीक्षक पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. नहाय-खाय के बाद आज खरना होगा और अगले दो दिनों तक अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ यह पर्व संपन्न होगा़ इस महा पर्व को लेकर जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण है़ सेन्हा प्रखंड में छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर

सेन्हा. बीडीओ संग्राम मुर्मू ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा कि स्थानीय पूजा समिति और पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर घाट तक व्रतियों के आने-जाने के मार्ग की सफाई और लाइटिंग सुनिश्चित की जाये. अर्घ के समय किसी को गहरे जल में प्रवेश न करने के लिए समिति के सदस्यों को चेतावनी देने को कहा गया. बीडीओ ने पंचायत सचिव नागमणि उरांव और सुजीत उर���ंव को निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र के सीठियो स्थित कोयल नदी और अन्य तालाबों में समुचित व्यवस्था बनायी जाये, ताकि व्रती आसानी से पूजा और अर्घ अर्पित कर सकें. भीड़, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थित किया जाये. सीठियों कोयल नदी छठ घाट समेत अन्य घाटों में स्थानीय गोताखोर तैनात किये जायें और ट्यूब, रस्सी जैसी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाये. मौके पर पंचायत सचिव नागमणि उरांव, सुजीत उरांव और अन्य लोग उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola