पंडालों में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन
पंडालों में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

पंडालों में लगेंगे सीसी टीवी कैमरे, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन

कैरो़ सरस्वती पूजा के पावन त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कैरो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ छंदा भटाचार्य, सीओ कुमारी शिला उरांव और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से की. इसमें विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. बीडीओ छंदा भटाचार्य ने सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसी टीवी कैमरे लगाये जायें. साथ ही विसर्जन के दौरान पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर तैनात रखें, ताकि छोटे बच्चों की सुरक्षा और भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. सीओ कुमारी शिला उरांव ने स्पष्ट किया कि पूजा में डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने अपील की कि किसी भी धर्म या जाति को ठेस पहुंचाने वाले गानों से परहेज करें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनायें. केवल धार्मिक गीत बजायें : थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने कहा कि छोटे साउंड सिस्टम का ही उपयोग करें और केवल धार्मिक गीत बजायें. उन्होंने चेतावनी दी कि विसर्जन के दौरान हुड़दंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए हर पंडाल में पुलिस बल की तैनाती होगी. मौके पर ग्राम प्रधान बीरेंद्र उरांव, शरत कुमार विद्यार्थी, लखन उरांव, राजेंद्र महतो, विशेश्वर प्रसाद दीन, नजीर आलम खान, बजरंग उरांव और अख्तर अंसारी, प्रवीण साहू, सूरज मोहन साहू, धनपत उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola