फर्जी जीएसटी नंबर से लाखों के भुगतान का मामला, संयुक्त आयुक्त ने बीडीओ से मांगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
फर्जी जीएसटी नंबर से लाखों के भुगतान का मामला, संयुक्त आयुक्त ने बीडीओ से मांगी रिपोर्ट

फर्जी जीएसटी नंबर से लाखों के भुगतान का मामला, संयुक्त आयुक्त ने बीडीओ से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन

किस्को. पाखर पंचायत के पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति द्वारा उपायुक्त को दिये गये आवेदन के बाद फर्जी जीएसटी के जरिये भुगतान का बड़ा मामला सामने आया है. सचिव ने संवेदक शकील अख्तर पर फर्जी जीएसटी नंबर (20AOTPA8861QZB) और गलत वाउचर के आधार पर भुगतान का दबाव बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने लोहरदगा, सेन्हा, किस्को और पेशरार के बीडीओ को पत्र जारी कर उक्त जीएसटी नंबर से जुड़ी सामग्रियों की आपूर्ति और भुगतान की सूची मांगी है. आरोप है कि संवेदक ने वर्ष 2023-26 के बीच मनरेगा के तहत मिट्टी-मोरम पथ निर्माण के नाम पर चारों प्रखंडों से करीब 2.73 करोड़ रुपये का भुगतान लिया है, लेकिन जीएसटी की राशि जमा नहीं की गयी. प्रशासन अब इस संभावित वित्तीय अनियमितता की गहरायी से जांच कर रहा है. एक माह में पूर्ण करें क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने नदिया में निर्माणाधीन 100 बेड के ””””क्रिटिकल केयर ब्लॉक”””” का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया. जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण इस परियोजना की प्रगति को देखते हुए, उपायुक्त ने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अगले एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाये. निरीक्षण के दौरान डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola