ePaper

दुर्गा बाड़ी में स्वर्ण जयंती पर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन

Updated at : 29 Sep 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा बाड़ी में स्वर्ण जयंती पर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन

दुर्गा बाड़ी में स्वर्ण जयंती पर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन

विज्ञापन

कुड़ू़. केंद्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा बाड़ी के स्वर्ण जयंती वर्ष पर षष्ठी की रात मां भगवती के भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया. केंद्रीय भजन मंडली में रांची के बाजपुर, बिजुपाड़ा और चान्हो के कलाकारों ने भक्ति गीतों से समा बांध दिया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद नागपुरी, भोजपुरी और हिंदी भजनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे. जागरण में मनोज कुमार ने रामजी की निकली सवारी, शीतल गुप्ता ने मैया का चोला है रंग लाल, कुंती देवी ने राउर दुरा आले सरस्वती, वीणा के बजालक ने सरस्वती के अन्य भक्ति गीत प्रस्तुत किये. मौके पर विनय चौधरी, नितिन राज, संदीप कुमार, अजय प्रसाद, विजय गुप्ता, राजेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, परमेश्वर महतो, मुनेश्वर पांडे, शशि साहू, ओमप्रकाश साहू और पुरोहित अनंत पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे. मां जगदंबा की उपासना से होता है शक्ति का संचार : बलराम साहू

फोटो. आरती करते लोग

लोहरदगा. शारदीय नवरात्र के सातवें दिन महासप्तमी के पावन अवसर पर चंद्रशेखर आजाद चौक स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूर्व डिप्टी चेयरमैन और आजीवन संरक्षक बलराम साहू ने पूजा की. इस मौके पर उन्होंने शारदीय नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी शक्ति के उपासक हैं और नवरात्र में शक्ति स्वरूपा मां जगदंबा की पूजा करते हैं. यह पावन त्योहार जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आता है. उन्होंने देश में सुख, समृद्धि और शांति को लेकर प्रार्थना की. इस मौके पर पूजा पंडाल में जयशंकर मिश्र, विकास वर्मा उर्फ विक्की, बबलू खत्री, प्रदीप खत्री, संजय महतो, आशीष महतो, अमित वर्मा, निश्चय वर्मा, रुद्र कुमार, मुकेश महतो, शिवांश मिश्रा, परमानंद मिश्रा, संजय प्रसाद, केशव मिश्रा, विपुल ठाकुर, नितेश कुमार वर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola