दुर्गा पूजा से पहले लोहरदगा में अतिक्रमण हटाओ और नाला-नाली सफाई अभियान तेज

Updated:
विज्ञापन
दुर्गा पूजा से पहले लोहरदगा में अतिक्रमण हटाओ और नाला-नाली सफाई अभियान तेज

दुर्गा पूजा से पहले लोहरदगा में अतिक्रमण हटाओ और नाला-नाली सफाई अभियान तेज

विज्ञापन

लोहरदगा़ दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित आहूत बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में नगर परिषद लोहरदगा की ओर से अतिक्रमण हटाने और नाली-नालों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. प्रशासक मुक्ति किंडो के नेतृत्व में निकाय पदाधिकारियों और कर्मियों की टीम ने शहर के मैना बगीचा, कोर्ट रोड सहित विभिन्न स्थलों पर कार्रवाई की. इस दौरान उन व्यवसायियों और मकान मालिकों को चिह्नित किया गया जिन्होंने नालियों पर स्थायी या अस्थायी संरचना खड़ी कर रखी थी. मौके पर कई जगहों से अतिक्रमण हटाया गया. नगर परिषद की ओर से बताया गया कि कुछ अतिक्रमणकर्ताओं को पहले भी कई बार नोटिस देकर संरचना हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अनुपालन न करने पर उनके खिलाफ आर्थिक दंड भी लगाया गया है. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में जल निकासी की समस्या उत्पन्न न हो और श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में त्योहार का आनंद ले सकें. इसी क्रम में पूरे नगर परिषद क्षेत्र में नाला-नालियों की विशेष सफाई का कार्य भी शुरू किया गया है. टीम ने जमे हुए कचरे और गाद को निकालकर पानी की निकासी की राह सुगम बनायी. प्रशासक मुक्ति किंडो ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उनके द्वारा नाला-नाली का अतिक्रमण किया गया है तो अविलंब इसे हटा लें ताकि सफाई कार्य में बाधा न आये और जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके. मौके पर नगर परिषद के पदाधिकारी और सफाई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola