ePaper

बगड़ू हिल का सौंदर्य शिमला, मनाली से कम नहीं : धीरज प्रसाद साहू

Updated at : 04 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
बगड़ू हिल का सौंदर्य शिमला, मनाली से कम नहीं : धीरज प्रसाद साहू

बगड़ू हिल का सौंदर्य शिमला, मनाली से कम नहीं : धीरज प्रसाद साहू

विज्ञापन

लोहरदगा. बगड़ू हिल के सौंदर्य का आनंद लेने पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू अपने परिजनों, बेटी, दामाद एवं नाती धैर्य के साथ बगड़ू पहुंचे. जहां बगड़ू माइंस यूनियन ने उनका भव्य स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया. बारिश के मौसम में बगड़ू हिल की अद्भुत सुंदरता देखते ही बन रही थी. चारों ओर फैले हरे-भरे जंगल और पहाड़, ऊपर से छाये कुहासे ने पूरे वातावरण को मनमोहक बना दिया. इस मौके पर धीरज साहू ने कहा कि हमारे लोहरदगा जिला के सबसे सुंदर प्राकृतिक स्थलों में से एक बगड़ू हिल का दृश्य मानो मनाली और शिमला से कम नहीं लग रहा है. ऐसे रिमझिम बरसात के मौसम में इसका सौंदर्य देखते ही बनता है. मेरी जानकारी के अनुसार हमारे जिला ही नहीं झारखंड के बाहर से भी लोग, इस मनमोहक दृश्य का आनंद उठाने यहां आया करते हैं. प्रकृति का यह अद्भुत नजारा सचमुच मनमोहित करनेवाला है. श्री साहू ने बताया कि बगडू हिल का दृश्य सचमूच अद्भुत है. कैरो प्रखंड में लगातार बारिश से फसल और घरों को नुकसान

कैरो. प्रखंड क्षेत्र में लगातार भारी बारिश से किसानों की सब्जी और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है. खेतों में पानी भर जाने के कारण गोभी, टमाटर, मकई, मिर्च, धनिया, खीरा सहित अन्य फसलें खराब हो गयीं हैं. किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही, तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो जायेगी. साथ ही, प्रखंड क्षेत्र के कई गरीबों के घर भी गिर गये हैं. कैरो निवासी प्रताप साहू का घर बारिश में गिर गया है और उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर आवास निर्माण योजना के तहत मदद की मांग की है. लोग प्रशासन से फसल और घरों को हुए नुकसान की जांच कर तात्कालिक राहत देने की अपील कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola